सीजी- Raipur News: महिला थाना के पास युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच तेज – INA

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला थाना के समीप सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

घटना को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक की गतिविधियों और अंतिम बार उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News