अमेरिका में फ्लोरिडा के तट से टकराया इसायस तूफान:170 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रहीं, 7 लाख घरों की बिजली बंद- INA NEWS

अमेरिका के मेक्सिको की खाड़ी से लगे तटीय इलाकों में शुक्रवार को इसायस तूफान टकराया। फ्लोरिडा और अलबामा में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। भारी बारिश के बाद से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ उखड़कर गिर गए और करीब 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। इन इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तूफान से जुड़ी 3 तस्वीरें… इस साल अटलांटिक महासागर में यह पहला तूफान है इसायस 2026 में अटलांटिक महासागर में आया पहला तूफान है। आमतौर पर अटलांटिक में तूफानों का मौसम जून से नवंबर तक रहता है। इस बार प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति के कारण अटलांटिक में तूफान बनने की रफ्तार धीमी रही। अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर का पानी गर्म हो जाता है। इससे ऊपरी वायुमंडल में हवाओं का बहाव बदलता है। अटलांटिक के ऊपर तेज हवाएं तूफानों की बनावट बिगाड़ सकती हैं, जिससे उनके बनने और ताकतवर होने की संभावना घट जाती है। 30 साल से ज्यादा समय में यह पहली बार है, जब अक्टूबर तक अटलांटिक महासागर में कोई तूफान नहीं बना था। मैप से समझिए तूफान का रास्ता… मेक्सिको और कैलिफोर्निया में भी दो तूफान आए अमेरिका में तूफान इसायस के बीच मेक्सिको और दक्षिणी कैलिफोर्निया में भी दो तूफान आए हैं। मेक्सिको में तूफान साइमन से भारी बारिश और जमीन धंसने का खतरा है। वहीं, कैलिफोर्निया में तूफान रेचल से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति इन तूफानों के लिए अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बना सकती है। तीन राज्यों में इमरजेंसी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह तूफान के खतरे को देखते हुए मिसिसिपी, अलबामा और फ्लोरिडा के गवर्नरों ने अपने-अपने राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी। तटीय इलाकों में रहने वाले कुछ लोगों से घर खाली करने और बाकी लोगों से तूफान से निपटने की तैयारी करने को कहा गया। अलबामा की गवर्नर के आइवे ने तूफान के जमीन से टकराने से कुछ समय पहले बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके राज्य में इमरजेंसी घोषित करने की मंजूरी दे दी है। राहत और बचाव के लिए 5 हजार सैनिक तैनात फ्लोरिडा में राहत और बचाव के काम के लिए नेशनल गार्ड के करीब 5 हजार सैनिकों और वायुसेना कर्मियों को तैनात किया गया। इनमें से करीब 400 सैनिकों को तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने और सड़कों से मलबा हटाकर रास्ते खोलने जैसे कामों में लगाया गया। तूफान के खतरे को देखते हुए कुछ जेलों से कैदियों को भी दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। फ्लोरिडा के पैनहैंडल इलाके के कई एयरपोर्ट पर ज्यादातर उड़ानें रोक दी गईं। फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन ने बाढ़ और नुकसान से निपटने के लिए 10 एयरबोट, उथले पानी में चलने वाली 18 नावें, 9 ऑल-टेरेन वाहन (ATV) और 6 बड़े प्लेटफॉर्म वाले जहाज तैयार रखे हैं। इसके अलावा, उबर ने राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए मुफ्त आने-जाने की सुविधा देने की घोषणा की। इसके तहत सरकार की मंजूरी वाले राहत केंद्रों तक जाने और वहां से लौटने के लिए हर तरफ के सफर पर 40 डॉलर तक का खर्च कंपनी उठाएगी। 121 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी इसायस अटलांटिक महासागर में दर्ज सबसे देर से बनने वाले हरिकेन में से एक है। इसने 8 अक्टूबर 1905 को बने रिकॉर्ड की बराबरी की है। साल 2026 के अटलांटिक तूफानी सीजन में इससे पहले आए 8 नाम वाले तूफानों में से कोई भी ट्रॉपिकल स्टॉर्म से ज्यादा ताकतवर नहीं हुआ था। ——————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News