Sport : IPL 2027: क्या आखिरी बार पीली जर्सी में दिखेंगे एमएस धोनी? दिसंबर से पहले लेंगे बड़ा फैसला #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खेलेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान धोनी ने भी अभी तक अपने भविष्य को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस साल दिसंबर से पहले इस बारे में फैसला ले लेंगे. धोनी के इस बयान के बाद उनके प्रशंसकों की नजरें अब उनके अगले कदम पर टिकी हुई हैं.

पहले होगी जांच, फिर तय होगा भविष्य

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां उनसे आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें पहले अपनी जांच करवानी होगी. इसके बाद डॉक्टरों को उनकी रिपोर्ट देनी होगी. रिपोर्ट देखने के बाद ही वह फैसला कर पाएंगे कि अगले सीजन में खेलने के लिए फिट हैं या नहीं. धोनी ने कहा कि डॉक्टरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी सेहत ठीक रहे और वह अगले सीजन में खेल सकें. उन्होंने मजाक करते हुए अपनी तुलना एक पुरानी गाड़ी से की. उनका कहना था कि डॉक्टरों को यह देखना होगा कि उनकी पुरानी गाड़ी सड़क पर ठीक से चल सकती है या नहीं. यानी अगले सीजन में उनकी वापसी काफी हद तक फिटनेस पर निर्भर करेगी.

CSK को अब भी धोनी की वापसी की उम्मीद

धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चा लंबे समय से चल रही है. हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. चेन्नई सुपर किंग्स को भी उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2027 में टीम की पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं. सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी के अगले सीजन में खेलने का फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि धोनी टीम के लिए खेलना जारी रख सकते हैं. उनके मुताबिक, जब धोनी चेन्नई पहुंचेंगे, तब वह अपने फैसले के बारे में बता सकते हैं.

15 नवंबर तक जारी होगी रिटेंशन लिस्ट

बता दें कि आईपीएल 2027 से पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. ऐसे में धोनी की फिटनेस और उनके फैसले पर सीएसके की नजर बनी हुई है. अगले सीजन से पहले जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच भी बनाया गया है. धोनी टीम की रणनीति बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ऐसा रहा है धोनी का आईपीएल करियर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब जीता है. धोनी अब तक आईपीएल में 278 मैच खेल चुके हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं. उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- ’19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते…’, तिलक वर्मा ने जीतने के बाद आखिर क्यों दिया ऐसा बयान

IPL 2027: क्या आखिरी बार पीली जर्सी में दिखेंगे एमएस धोनी? दिसंबर से पहले लेंगे बड़ा फैसला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close