धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत- केजरीवाल:देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया- INA NEWS

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया और अंततः धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का जनतंत्र से भरोसा उठा गया था। सरकारें लोगों की बात सुनती ही नहीं थीं। लेकिन अब सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकार को जनता की बात सुननी ही पड़ेगी। देश के लोगों को उम्मीद है कि सरकार परीक्षा सिस्टम में सुधार कर फिर कभी पेपर लीक नहीं होने देगी और हमारे बच्चों को कभी आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के युवाओं और जेन-जी को बहुत-बहुत बधाई। यह बहुत खुशी की बात है कि आप लोगों का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरे लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। हमारे देश में लोगों का जनतंत्र से भरोसा ही उठ गया था और लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती ही नहीं हैं। जनता सरकारों के सामने चिल्लाती, गिड़गिड़ाती रहती थी। हर बात के लिए हम सरकार के आगे हाथ जोड़ते रहते थे, पैर पकड़ते थे, लेकिन सरकारें कभी सुनती नहीं थीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतना बड़ा संघर्ष हुआ और अंततः सरकार के अहंकार को जनता के सामने झुकना ही पड़ा। यह बहुत बड़ी जीत है, यह पूरे जनतंत्र और लोकतंत्र की जीत है। सरकार को भी अब समझ लेना चाहिए कि आपको जनता की बात सुननी ही पड़ेगी, क्योंकि यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र जनता का, जनता द्वार और जनता के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार अब नीट के पूरे सिस्टम को ठीक करेगी ताकि इस देश के अंदर आगे से पेपर लीक होना बंद हो जाए और हमारे बच्चों को फिर कभी आत्महत्या न करनी पड़े। 12 साल में मोदी सरकार ने हर आंदोलन को लाठी-डंडों से कुचलने का रिकॉर्ड बनाया- संजय सिंह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 12 साल में सिर्फ दो बार ऐसा वक्त आया जब अंहकार में चूर मोदी सरकार को मजबूरी में झुकना पड़ा। पहला किसानों का आंदोलन था जब एक साल बाद सरकार झुकी और दूसरा नौजवानों का यह आंदोलन है जिसमें सरकार को झुकना पड़ा। इसके परिणाम स्वरूप शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ और एनटीए के कई अधिकारियों को बर्खास्त किया गया, जो युवाओं की बहुत बड़ी जीत है। इससे अलावा, मोदी सरकार का रिकॉर्ड रहा है कि उसने हर आंदोलन को लाठियों से कुचलने का काम किया और सरकार किसी के आगे नहीं झुकी। युवाओं ने यह पहली जंग जीती है, शिक्षा सुधार का नया आंदोलन जन्म लेगा- मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने देश के छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपने वह कर दिखाया, जिसकी कुछ दिनों पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आपने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले लिया है। देश के युवाओं और छात्रों ने नरेंद्र मोदी के अहंकार को तोड़ दिया है। जो नरेंद्र मोदी चार दिन पहले तक दिल्ली पुलिस की लाठियों के दम पर इन युवाओं के सिर फोड़ रहे थे, छात्रों के पैर तोड़ रहे थे, उनके साथ बदतमीजी कर रहे थे और उन्हें पशुओं की तरह क्रूरता से मार रहे थे। आज उन्हीं नरेंद्र मोदी को अपने भ्रष्ट शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना पड़ा है। यह आपकी बहुत बड़ी जीत है। सभी छात्रों और आंदोलनकारियों को बहुत-बहुत बधाई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News