Sport : 'इसी तरह अप्रोच करना होगा…' सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानिए की किन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ #INA

Shreyas Iyer Statement : भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 90 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली और 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ये बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की भी पहली जीत है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में सीरीज हारनी पड़ी थी. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत अय्यर की बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत है. अय्यर ने दूसरे टी20 में जीत के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन में क्या कहा और किस खिलाड़ियों के सिर जीत का सेहरा बांधा आइए जानते हैं.
जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं, खासकर आज जिस तरह से हम जीते है. यह एक बड़ी जीत थी और हर खिलाड़ी का शानदार योगदान था. बैटिंग से शुरू करते हैं, मुझे लगता है कि ईशान और तिलक ने जिस तरह से खेला वह शानदार था. उनके कुछ शॉट बहुत अच्छे थे और वो सच में देखने में अच्छे लग रहे थे. शुरुआत में मुझे लगा कि 180 और 200 के बीच कुछ भी बराबर स्कोर होता, लेकिन हमने 220 रन बनाए, जो सोने पे सुहागा था. हां, उन दोनों का शानदार योगदान था’.
अय्यर ने की गेंदबाजों की जमकर तारीफ
अय्यर ने आगे कहा कि, ‘बॉल के साथ, हमेशा की तरह बॉलर आए, अपनी लाइन और लेंथ को ठीक से खेला और उन्हें 130 के आस-पास के स्कोर पर समेट दिया. मुझे लगता है कि यह मूल रूप से आपको गेम की कहानी बताता है. आपको गेम को इसी तरह अप्रोच करना होगा. मुझे लगता है कि यह सब एटीट्यूड के बारे में है. पिछले परफ़ॉर्मेंस पर ज़्यादा ध्यान मत दो. आगे बढ़ते रहो और सबसे जरूरी बात, आज में रहो. तुम्हें मिलने वाले हर मौके का पूरा फायदा उठाना है. कल एक और मौका है, इसलिए हम उसका इंतजार कर रहे हैं’.
Shreyas Iyer said, : “I feel excited as comprehensive win, brilliant contribution from each and everyone – Started from batting, I think the way Ishan and Tilak played was outstanding.” pic.twitter.com/TBWIFtKJ1T
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 25, 2026
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कल यानी 26 जुलाई रविवार को होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में अन्य खिलाड़ियों को मौका देने पर कहा कि, ‘हमने अभी तक फैसला नहीं किया है और मैंने कोच से बात नहीं की है. बदकिस्मती से हमारे एक खिलाड़ी (प्रिंस) को चोट लग गई है, इसलिए कुछ बदलाव हो सकते हैं’.
कैसा रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का हाल
इस मुकाबले में भारत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 44 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 81 रनों की पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा ने 29 बॉल में 5 चौके और 3 छ्क्कों के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने 20 और श्रेयस अय्यर ने 25 रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे के लिए इस मुकाबले में ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड न्गारावा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्रायन बेनेट ने 1-1 विकेट हासिल किया. भारत ने जीत के लिए जिम्बाब्वे को 220 रनों का लक्ष्य दिया.
Innings Break!
Solid fifties from Ishan Kishan and Tilak Varma propel #TeamIndia . a strong total 🎯
Over . our bowlers . defend this 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#ZIMvIND pic.twitter.com/1LM7Yv4qyF
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
इस मकुाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका भी नहीं दिया. जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट ने बनाए. उन्होंने 19 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 32 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे की टीम मात्र 129 रनों पर ऑलआउट हो गई. वहीं भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और प्रिंस यादव व यश ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि रवि बिश्नोई और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें : ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक ठोक मचाई तबाही, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए दिया 220 का लक्ष्य
'इसी तरह अप्रोच करना होगा…' सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानिए की किन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,