दिल्ली – डीयू प्रोफेसर मर्डर केस: पश्चिम बंगाल से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, फ्लैट में खून से लथपथ मिला था शव – #INA

प्रॉपर्टी विवाद के चलते डीयू प्रोफेसर की हत्या मामले में पश्चिम बंगाल से महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित वसुंधरा एंक्लेव के सत्यम अपार्टमेंट के फ्लैट में डीयू के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या कर दी गई थी। मृतका की शिनाख्त देबोस्मिता पॉल (39) के रूप में हुई थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि प्रोफेसर अपने नाना की जमीन को बेचना नहीं चाहती थीं, इसी विवाद में किरायेदार दंपती ने उनकी हत्या कर दी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और . की जांच के लिए उन्हें दिल्ली लाया जाएगा।
खून से लथपथ मिला था शव
मृतका की बड़ी बहन लगातार उनके मोबाइल पर फोन कर रही थी, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। फोन न उठने पर जब वह उनके फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। शक होने पर उन्होंने खुद ही ताला तोड़ दिया। अंदर प्रवेश करते ही बहन का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतका के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के अलावा उनकी एक कलाई पर कट का निशान मिला था। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।