यूपी – Rinku Singh: टी-20 टीम से रिंकू सिंह के बाहर होने पर मायूसी, कोच व प्रशंसक बोले- जल्द होगी वापसी – INA

भारतीय टी-20 टीम में इस बार जगह नहीं मिलने से अलीगढ़ के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के प्रशंसकों में मायूसी छा गई है। हालांकि उनके कोच और प्रशंसकों का मानना है कि रिंकू सिंह जल्द ही अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
Table of Contents
रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, किसी खिलाड़ी का टीम से बाहर होना, उसके करियर का अंत नहीं होता। रिंकू सिंह के प्रशंसक अजय शर्मा ने कहा कि टीम में चयन नहीं होना निराशाजनक , लेकिन उम्मीद है की शानदार प्रदर्शन कर वह जल्द ही फिर से टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे।