खबर शहर , पक्षियों की दुनिया: सूर सरोवर में बनेगा हाईटेक बर्ड सेंटर, जान सकेंगे 65 प्रजातियों के परिंदों का पूरा संसार – INA

प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहारों में शामिल सूर सरोवर जल्द ही पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के लिए नई पहचान बनाने जा रहा है। यहां वन विभाग की ओर से अत्याधुनिक बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां करीब 65 प्रजातियों के पक्षियों की विस्तृत जानकारी, उनकी आवाज, जीवनशैली और संरक्षण से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी। इससे आगंतुकों को पक्षियों को समझने और पहचानने का नया अनुभव मिलेगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अब तक सूर सरोवर आने वाले पर्यटकों को केवल 10 से 15 प्रजातियों के पक्षियों की जानकारी चित्रों और सूचना बोर्डों के माध्यम से मिल पाती थी। पक्षियों की पहचान और उनके बारे में विस्तृत जानकारी का कोई समग्र माध्यम उपलब्ध नहीं था। नया इंटरप्रिटेशन सेंटर शुरू होने के बाद यह कमी दूर हो जाएगी और एक ही स्थान पर विभिन्न प्रजातियों से जुड़ी वैज्ञानिक एवं रोचक जानकारियां उपलब्ध होंगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सेंटर में डिजिटल डिस्प्ले, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहां आने वाले पक्षी प्रेमी, विद्यार्थी विभिन्न पक्षियों की आवाज सुन सकेंगे और यह जान सकेंगे कि कौन-सा पक्षी किस मौसम में आता है, उसका प्राकृतिक आवास क्या है और वह पारिस्थितिकी तंत्र में क्या भूमिका निभाता है। इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रकृति प्रेमियों को विशेष लाभ मिलेगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूर सरोवर पक्षी विहार के रेंजर अंकित यादव ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का महत्वपूर्ण ठिकाना है। सर्दियों के मौसम में यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पक्षी पहुंचते हैं। वन विभाग को उम्मीद है कि इंटरप्रिटेशन सेंटर शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए हमने बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह होगा खास

Table of Contents

Table of Contents

– 65 प्रजातियों के पक्षियों की विस्तृत जानकारी

Table of Contents

Table of Contents

– पक्षियों की आवाज सुनने की विशेष व्यवस्था

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

– डिजिटल और ऑडियो-वीडियो आधारित प्रस्तुति

Table of Contents

Table of Contents

– छात्रों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री

Table of Contents

Table of Contents

– पक्षी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News