दिल्ली CM ने जनता के साथ सुना 'मन की बात':बोलीं- PM मोदी के संवाद ने आम नागरिकों के प्रयासों को दी राष्ट्रीय पहचान- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 139वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के खेड़ा कलां क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर यह कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मन की बात’ की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी का सबसे सशक्त माध्यम करार दिया। सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को मिली पहचान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद देश के सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को उजागर करने और उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी की शक्ति को सामने लाता है। प्रधानमंत्री का यह सीधा संवाद हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने की प्रेरणा देता है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |