Crime- ऋषिकेश: एक फोन कॉल ने पुलिस को दौड़ाया, हत्या की खबर निकली झूठी, आरोपी को पकड़कर काटा चालान -#INA

कालूवाला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर खुद की हत्या की झूठी सूचना देकर काफी देर तक दौड़ाया।  जब पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति तक पहुंची तो पता चला कि हत्या की सूचना झूठी थी। पुलिस ने संबधित व्यक्ति को चालान काटकर चेतावनी दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बुधवार रात करीब दस बजे अर्जुन चौहान निवासी ग्राम निगासन लखीमपुर खीरी, यूपी ने अपने जीजा के मोबाइल फोन से 112 पर और चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट के फोन नंबर पर सूचना देते हुए कहा कि कालूवाला में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सौंग नदी में फेंक दिया गया है। जिसके बाद चौकी और थाना पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। काफी देर तक इधर-उधर ढूंढने के बाद पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति तक पहुंच गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढे़ं…केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूचना देने वाला व्यक्ति श्रमिक निकला। जो इन दिनों क्षेत्र में धान की कटाई करने के लिए कालूवाला आया हुआ था। झूठी सूचना देने वाले अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई-भाभी उसका करीब बीस हजार रूपये लेकर चले गए हैं। इसलिए उसने अपने जीजा के फोन से भाई-भाभी पर खुद की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को झूठी सूचना दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने कहा कि झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति का चालान काटकर चेतावनी दी गई है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News