मस्क बोले-2028 में डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में लोकतंत्र खत्म:एक पार्टी वाला देश बन जाएगा; ट्रम्प की पार्टी के लिए वोट मांगे- INA NEWS

अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर 2028 के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद और संसद के दोनों सदनों में जीत हासिल कर ली, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक ऐसी व्यवस्था में बदल जाएगा, जहां हमेशा एक ही पार्टी का शासन रहेगा। मस्क ने लोगों से अपील की कि वे मौजूदा मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को वोट दें। मस्क ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह बात कही। उन्होंने लिखा कि अगर डेमोक्रेट्स को राष्ट्रपति पद के साथ प्रतिनिधि सभा और सीनेट में भी बहुमत मिल गया, तो वे अपने फायदे के लिए देश की राजनीतिक व्यवस्था बदल सकते हैं रिपब्लिकन उम्मीदवारों पर ₹4200 करोड़ खर्च कर चुके हैं मस्क मस्क सिर्फ सोशल मीडिया पर ही रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे, बल्कि चुनाव में बड़ी रकम भी लगा रहे हैं। वे अब तक रिपब्लिकन उम्मीदवारों पर 442 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹4200 करोड़ से ज्यादा खर्च कर चुके हैं। द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने पिछले एक महीने में अपने राजनीतिक संगठन अमेरिका पीएसी को करीब ₹730 करोड़ दिए हैं। इससे पहले वे रिपब्लिकन उम्मीदवारों और संगठनों के समर्थन में ₹3,477 करोड़ खर्च कर चुके थे। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका पीएसी बनाया था। मस्क बोले- डेमोक्रेट्स जीतें अवैध प्रवासियों को कानूनी दर्जा मिलेगा मस्क के मुताबिक, डेमोक्रेट्स सत्ता में आने पर तीन बड़े बदलाव कर सकते हैं। 1. वॉशिंगटन डीसी और प्यूर्टो रिको को राज्य का दर्जा: मस्क का दावा है कि डेमोक्रेट्स इन दोनों को अमेरिकी राज्य बनाकर सीनेट में अपनी पार्टी की सीटें बढ़ा सकते हैं। 2. अवैध प्रवासियों को कानूनी दर्जा: उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को कानूनी दर्जा देकर अपने लिए स्थायी वोट बैंक बना सकते हैं। 3. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाना: मस्क का कहना है कि डेमोक्रेट्स कोर्ट में नए जज नियुक्त करके वहां अपना बहुमत बना सकते हैं। अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिडटर्म चुनाव होने हैं। ये चुनाव राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच यानी दो साल बाद होते हैं। इनमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर और स्थानीय पदों के लिए भी चुनाव होंगे। इन चुनावों से तय होगा कि संसद के दोनों सदनों में किस पार्टी का बहुमत रहेगा। अगर डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल कर लिया, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए अपने फैसले लागू करना मुश्किल हो सकता है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने जानकारी लीक करने पर लेफ्टिनेंट जनरल को हटाया:ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़े गोपनीय दस्तावेज पत्रकारों को दिए; जांच के दौरान जुर्म कबूला
अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को पद से हटाने की वजह सामने आई है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उन्हें पत्रकारों को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में हटाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News