Sport : IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच? वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, नोट कर लें डेट और सही टाइम #INA

IND VS NZ Fifth T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसके बाद टीम इंडिया के पास 3-1 की अजेय बढ़त है. अब हर किसी की नजरें सीरीज के पांचवें व आखिरी मुकाबले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इस मैच के साथ ही इस सीरीज का भी अंत होगा. जहां, टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज को 4-1 पर खत्म करना चाहेगी, वहीं मेजबान टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह आखिरी मैच जीते और घरेलू दर्शकों के सामने सीरीज को 2-3 पर खत्म करे. तो आइए जान लेते हैं कि अब सीरीज का आखिरी मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.
IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा पांचवां टी-20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला 1 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है.
IND VS NZ: किस मैदान पर खेला जाएगा अगला टी-20?
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पांचवां टी-20 मैच हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा.
IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती चारों मैचों की ही तरह अब पांचवां मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.
IND VS NZ: कहां देख सकेंगे पांचवां टी-20 मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
𝐍𝐄𝐖 𝐙𝐄𝐀𝐋𝐀𝐍𝐃 𝐌𝐀𝐊𝐄 𝐀 𝐒𝐓𝐀𝐓𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 𝐈𝐍 𝐀𝐔𝐂𝐊𝐋𝐀𝐍𝐃! ⚡️
The Black Caps deliver a commanding performance at Eden Park . take the 4th T20I by storm! 🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels,… pic.twitter.com/TwlVluq58Z
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 30, 2026
क्या वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी?
न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. दरअसल, उन्हें ईशान किशन के चोटिल होने के बाद अंतिम ग्यारह में मौका मिला था. लेकिन, चौथे टी-20 मैच में ईशान किशन फिट हुए और वैभव को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया. मगर, फिट होकर लौटे ईशान फ्लॉप हो गए. ऐसे में अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी को अगले मैच में मौका मिलेगा या नहीं? हालांकि, इसका जवाब तो तभी मिलेगा, जब पांचवें टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 सामने आएगी.
3-1 से टीम इंडिया सीरीज में है आगे
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं. पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, दूसरे टी-20 मैच को भी भारत ने 4 विकेट से जीता. जबकि तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन, चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने मजबूती से वापसी की और 87 रनों से एक बड़ी जीत अपने नाम कर ली. इस तरह चार मैचों के बाद ये सीरीज 3-1 पर है.
New Zealand win by 87 runs in Auckland.
Our focus shifts . the 5th T20I in Hamilton on Sunday.
Scorecard ▶️ https://t.co/fx264c9iLe#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/mZccr7XMfl
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे
भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, इशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव
ये भी पढ़ें: ‘हमने ऐसा ही किया…’, भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा
IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच? वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, नोट कर लें डेट और सही टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,