Crime- फतेहपुर: वारदातों में लापरवाही पर गिरी गाज, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने की सख्त कार्रवाई -#INA

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की वारदातों का खुलासा न होने पर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। जन सूचना प्रकोष्ठ प्रभारी को नई तैनाती मिली है। फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई की है। थाना ललौली के थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और थाना ललौली, प्रभारी चौकी दतौली रोहित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।


Table of Contents


वहीं, प्रभारी निगरानी प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को थाना सुल्तानपुर घोष का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी जन सूचना प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को ललौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बता दें थाना क्षेत्र में करीब तीन सप्ताह पूर्व एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था। इसके बाद एक घर में घुसकर महिला की हत्या के बाद 26 लाख रुपये का सामान बदमाश लूट ले गए थे। दोनों मामलों में ललौली पुलिस के हाथ खाली हैं। यही कार्रवाई का कारण माना जा रहा है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News