Crime- कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला…कर्ज चुकाने के चक्कर में बना फर्जी एजेंट, बाबुओं की मिलीभगत से उड़ाते थे रकम -#INA

कानपुर के घाटमपुर उप डाक घर में हुए करोड़ों के घोटाले के मुख्य आरोपी कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय को घाटमपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि उसने 1989 से 1999 तक डाक सेवक के रूप में अस्थायी तौर पर काम किया था। डाकघर में तैनात रहे बाबुओं की मिलीभगत से उसने इस घोटाले को अंजाम दिया।
Table of Contents
पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि 2015 में बड़ी बेटी अनुष्का की शादी की थी, जिसमें उस पर करीब 3.50 लाख रुपये कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने डाकघर में कार्यरत रहे एक बाबू से बात की थी। उसके कहने पर ही एजेंसी लेकर फर्जीवाड़ा शुरू किया था। 2020 में बाबू के ट्रांसफर के बाद डाकघर में बाबू नरेश की नियुक्ति हुई जिसने शैलेंद्र को धमका कर 80 फीसदी हिस्सा लेना शुरू कर दिया और 20 प्रतिशत हिस्सा शैलेंद्र को दिया था।