Crime- कानपुर: सीवर चैंबर से काट रहे थे फाइबर केबल, रिफ्लेक्टर जैकेट पहन कर रहे थे चोरी, चार शातिर गिरफ्तार -#INA

कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में करोड़ीमल पार्क के सामने सीवर चैंबर में लगी ऑप्टिकल फाइबर केबल काटने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी कर्मचारी दिखाने के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर केबल काट रहे थे। पुलिस ने उनके पास से एक बोलेरो पिकअप और करीब 38 फुट लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल के 13 टुकड़े बरामद किए हैं।
Table of Contents
बजरिया थानाप्रभारी अरविंद शर्मा के मुताबिक, 26 अक्तूबर की रात उपनिरीक्षक गणेश पाराशर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करोड़ीमल पार्क के सामने कुछ लोग रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सीवर चैंबर में लगी ऑप्टिकल फाइबर केबल काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लिया।