Crime- आजमगढ़: पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या, नट बस्ती के पास बाहा में मिला शव; रात में घर नहीं आया था -#INA

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव में नट बस्ती के पास बाहा में पड़ा मिला। युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
Table of Contents