Crime- हमीरपुर: चलती कार बनी आग का गोला, दंपती और बच्चों ने कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू -#INA

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में कस्बाखेड़ा के पास एक चलती हुई कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दंपति और दो बच्चों सहित पांचों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस भयानक हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।


Table of Contents


जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग राठ क्षेत्र में लगा मेला देखने के बाद अपनी ईऑन कार से वापस महोबा जा रहे थे। जब उनकी कार राठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बाखेड़ा के पास पहुंची, तो अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते देखते ही देखते कार ने भीषण आग का रूप ले लिया।

[ad_2]

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News