यूपी – बरेली: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, पैर में लगी गोली; 19 मुकदमे हैं दर्ज – INA

बरेली के आंवला क्षेत्र में संरक्षित पशुओं को मारने के में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छोटा उर्फ रिजवान के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Table of Contents

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि रिजवान रामपुर के मिलक क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी बरेली ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आंवला में दर्ज गोकशी के मामले में वह वांछित चल रहा था। 

आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद 

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह क्षेत्र में रेकी करने आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुए हैं। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News