Crime- भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमला: गूगल पर खोज, 15 मिनट रेकी और फिर धमाका; सेक्टर-33 में भीड़ देख बदली जगह -#INA

चंडीगढ़ सेक्टर-37 के भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला करने से पहले आरोपियों ने सेक्टर-33 के पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने की कोशिश की थी। वहां ज्यादा भीड़ देखकर दोनों ने हमला करने का इरादा बदल दिया।
इसके बाद गूगल पर भाजपा कार्यालय खोजा और सेक्टर-37 पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की ओर से जुलाई माह में जिला अदालत में दाखिल चार्जशीट में हमले से पहले की रेकी, वारदात के तरीके और भागने के घटनाक्रम का ब्योरा दिया गया है।
चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन और गुरतेज सिंह उर्फ तेजी बस से सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचे। वहां से सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय गए लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण हमला नहीं किया। दोनों ने गूगल पर दूसरे भाजपा कार्यालय की जानकारी खोजी। सेक्टर-37 में कार्यालय का पता चलने पर वे ऑटो से वहां पहुंचे। दोनों शाम करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-37 पहुंचे थे।