Crime- बांदा: हथकड़ी खोलकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, कोर्ट में होनी थी पेशी, पुलिस महकमे में हड़कंप, तलाश जारी -#INA

बांदा जिले में दुष्कर्म का आरोपी थाने से हथकड़ी की रस्सी खोलकर भाग निकला। नींद में आगोश में समाए पुलिस कर्मियों ने देखा, तो वह नदारद था। इससे पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर निवासी मलखान यादव को बिसंडा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था।


Table of Contents


वह एक माह पूर्व एक किशोरी को लेकर गांव से भाग गया था। पुलिस ने किशोरी और आरोपी दोनों को पकड़ लिया था। किशोरी का रविवार को मेडिकल व बयान कराया जाना था, आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना था। इस बीच बिसंडा थाने में आरोपी को रस्सी वाली हथकड़ी लगाकर रखा गया था। रविवार को सुबह करीब चार बजे वह किसी तरह से हथकड़ी की रस्सी खोलकर थाने से भाग निकला।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News