यूपी – एएमयू छात्रसंघ चुनाव: सड़क पर मोहम्मद नाम लिखने पर बवाल, प्रत्याशी के नाम को लेकर उठे सवाल – INA

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में प्रचार के नए-नए तरीकों के बीच एक प्रत्याशी के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक प्रत्याशी के नाम में शामिल मोहम्मद शब्द जमीन पर लिखे होने और उसके ऊपर से वाहनों के गुजरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाद शुरू हो गया।


Table of Contents

इंस्टाग्राम पर एक यूजर की आईडी से साझा की गई तस्वीर में जमीन पर लिखा मोहम्मद नाम दिखाई दे रहा है। पोस्ट के साथ सवाल उठाया गया है कि अगर यही काम किसी दूसरे धर्म से जुड़े नाम के साथ होता तो लोगों की प्रतिक्रिया अलग होती। पोस्ट में इस बात पर भी आपत्ति जताई गई है कि यूनिवर्सिटी परिसर में जमीन पर लिखे इस नाम के ऊपर से लोग और वाहन गुजर रहे हैं।

दीवारों पर पोस्टर लगाने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदवारी होगी रद्द

एएमयू छात्रसंघ एवं एएमयू कोर्ट चुनाव में प्रचार के लिए यूनिवर्सिटी की दीवारों और भवनों पर पोस्टर-बैनर चस्पा करने वाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई की तैयारी है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने कहा कि किसी प्रत्याशी के नाम से प्रचार सामग्री दीवारों पर मिली तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। इसके लिए अलग से नोटिस भी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विरोधियों या किसी तीसरे पक्ष की ओर से पोस्टर लगाए जाने का दावा भी कार्रवाई से बचने का आधार नहीं होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी की टीम एक नवंबर को सुबह आठ बजे से कैंपस का निरीक्षण करेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News