सीजी- पप्पू देशमुख हत्याकांड: महाराष्ट्र के कई शहरों में तलाश, रायपुर से गिरफ्तार हुए जीजा-साले – INA

राजनांदगांव पुलिस ने बहुचर्चित सत्यजीत देशमुख उर्फ पप्पू देशमुख हत्याकांड के दो मुख्य भगोड़े आरोपियों प्रफुल्ल साहू उर्फ विक्की और उसके साले मुकेश साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को रायपुर के बसंत विहार इलाके से घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में दोनों जीजा-साला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रायपुर के बसंत विहार से गिरफ्तारी

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार यह वारदात 16 अगस्त की रात चौकी चिखली क्षेत्र में हुई थी। मुख्य आरोपी प्रफुल्ल साहू, मुकेश साहू, बबलू साहू उर्फ बल्ला और एक नाबालिग सत्यजीत देशमुख के घर में जबरन घुसे। आरोपियों ने घर के भीतर पप्पू देशमुख के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। गंभीर रूप से घायल अवस्था में आरोपी पीड़ित को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए, जहां इलाज के दौरान सत्यजीत की मृत्यु हो गई। मामले में  शिकायत मिलने पर पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबलू साहू उर्फ बल्ला और नाबालिग को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दबिश

Table of Contents

Table of Contents

वारदात के बाद से ही आरोपी प्रफुल्ल साहू और मुकेश साहू लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख शहरों में लगातार छापेमारी की। पुलिस ने नागपुर, चंद्रपुर, अकोला, पुणे और शिर्डी समेत अनेक स्थानों पर दबिश दी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के गुप्त ठिकानों का पता लगा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के रायपुर के बसंत विहार इलाके में छिपे होने का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर दोनों को धर दबोचा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस की सघन पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने साथियों संग मिलकर सत्यजीत की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी प्रफुल्ल साहू के विरुद्ध महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तथा दुर्गापुर थानों में पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त दूसरे मुख्य आरोपी मुकेश साहू के खिलाफ भी पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अदालत के निर्देश पर उन्हें जेल भेजा गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News