Crime- चंडीगढ़ में किशोर की हत्या: सेक्टर-41 राधे मार्केट के बाहर तेजधार हथियारों से हमला, रंजिश के एंगल पर जांच शुरू -#INA

चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित राधे मार्केट के बाहर दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 17 वर्षीय मोक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 


Table of Contents

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सेक्टर 41 की राधे मार्केट के बाहर दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सेक्टर 39 थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News