Crime- कानपुर: 722 पेड़ कटान की मुख्य जिम्मेदार रहीं निदेशक, रिपोर्ट शासन को भेजी गई, अब तक नहीं आया है जवाब -#INA

कानपुर के नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में अवैध रूप से 722 हरे और जवान पेड़ काटे जाने के मामले में मुख्य जिम्मेदार निदेशक डॉ. सीमा परोहा रही हैं। वन विभाग ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में उन्हें ही जिम्मेदार माना था। इस पर कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई, लेकिन शासन की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया। वहीं, पुलिस ने चार्जशीट से उन्हें बाहर कर दिया है।
Table of Contents
वन विभाग की टीम ने दो जून को एनएसआई परिसर में जांच की। इसमें पाया गया कि 722 पेड़ अवैध रूप से काटे गए। उसके बाद वन विभाग ने कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के साथ अपने यहां भी केस किया। वन विभाग की जांच में निदेशक परोहा, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार, निजी सुरक्षा कमांडर, उदय प्रताप सिंह के बयान दर्ज किए गए।