सीजी- छत्तीसगढ़: चार महीने में पांच बच्चों की मौत, 16 कुपोषित, बैगा जनजाति के मामले में दीपक बैज ने उठाए सवाल – INA

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम नंदनी-कुमान में बैगा जनजाति के बच्चों की मौत और कुपोषण का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दीपक बैज ने चार महीने में पांच बच्चों की मौत और 16 बच्चों के कुपोषित होने से जुड़ी खबर को पीड़ादायक और चिंताजनक बताया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के बच्चों की ऐसी स्थिति स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बच्चों की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Table of Contents

Table of Contents

दीपक बैज ने कहा कि बच्चों की मौत और कुपोषण का मामला बेहद गंभीर है। सरकार को इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने ग्राम नंदनी-कुमान में बच्चों की मौत के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित बच्चों को समुचित उपचार और जरूरी पोषण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही जांच में जो भी जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जाना बच्चों का हाल

Table of Contents

Table of Contents

कांग्रेस नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें मिल रहे उपचार की जानकारी ली। इस दौरान बैगा जनजाति के बच्चों की स्थिति पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य और पोषण सुविधाओं में सुधार की जरूरत बताई गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बच्चों की मौत और कुपोषण के इस मामले ने जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने सरकार से मामले की गंभीरता से जांच कराने और प्रभावित बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News