Tach – ग्लास डिज़ाइन वाले इस फोन पर बंपर छूट! ₹79,999 वाला फोन अब ₹51,699 में, कार्ड ऑफर से और सस्ता

नथिंग फोन 3 पर अमेज़न इंडिया में बड़ी डील मिल रही है. ₹79,999 की शुरुआती कीमत वाला यह फोन अब ₹51,699 में बिक रहा है. एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. नथिंग फोन 3 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न पर ये फोन ₹51,699 में मिल रहा है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले सीधे ₹28,300 की बचत हो रही है.

Table of Contents

इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. ऐसे में योग्य ग्राहकों के लिए फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है.

अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते हैं तो अमेज़न पर No-Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो ₹1,818 प्रति महीने से शुरू होता है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹32,800 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी.

नथिंग फोन 3 के स्पेसिफिकेशंस

नथिंग फोन 3 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. पावर के लिए इसमें 5,500mAh बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

फोन में 6.67 इंच का HDR10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है और कंपनी के मुताबिक आउटडोर इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है.

कैमरा भी है खास

फोटोग्राफी के लिए नथिंग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

मौजूदा कीमत पर नथिंग फोन 3 एक आकर्षक डील नजर आता है. हालांकि, अगर फोन खरीदने की तुरंत जरूरत नहीं है तो आने वाली सेल में इससे भी बेहतर डिस्काउंट मिलने का इंतजार किया जा सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News