Technology, टेक टिप्स: बारिश के मौसम में कैसे करें एसी का सही इस्तेमाल? अपनाएं ये तरीका, कूलिंग के साथ होगी बिजली की बचत – Monsoon Ac Usage Guide, Temperature Settings, Humidity Control, Energy Saving Tips — INA

सार

दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों में तापमान तो गिरा है, लेकिन हवा में उमस का स्तर बढ़ गया है। ऐसे मौसम में एसी का गलत इस्तेमाल बिजली का बिल तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सवाल है कि बारिश के मौसम में कितने तापमान पर चलाना सही होता है? आइए जानते हैं इस लेख में।

Monsoon AC Usage Guide, Temperature Settings, Humidity Control, Energy Saving Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : एआई जनरेटेड

देश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। बारिश के बाद मौसम भले ही सुहाना हो जाता है, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण कमरों में चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या बारिश के दिनों में एसी चलाना चाहिए या नहीं, और इसे कितनी देर चलाना सुरक्षित है। आइए जानते हैं मानसून में एसी इस्तेमाल करने से जुड़े तरीके।

तापमान 25 डिग्री हो तो एसी चलाने से बचें

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके क्षेत्र का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और कमरे में उमस नहीं है, तो एसी का इस्तेमाल करने से बचना सही विकल्प हो सकता है। ऐसे मौसम में केवल सीलिंग फैन (पंखा) चलाकर भी काम चलाया जा सकता है, जिससे बिजली की बड़ी बचत होगी।

उमस होने पर ही करें एसी का इस्तेमाल

चिपचिपाहट से राहत: बारिश के दिनों में अगर घर या कमरे के भीतर भारी उमस महसूस हो रही हो, तभी एसी चालू करें।

ड्राय मोड

: अगर आपके एसी रिमोट में ड्राई मोड या डिह्यूमिडिफायर का विकल्प है, तो मानसून में कूल मोड के बजाय इसी का उपयोग करें। यह कमरे की नमी को सोख लेता है।

लगातार 3-4 घंटे चलाने के बाद करें बंद

एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि बारिश के मौसम में एसी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए। एसी को लगातार चलाने के बजाय तीन से चार घंटे इस्तेमाल करने के बाद थोड़ी देर के लिए बंद कर देना चाहिए। इसके लिए आप रिमोट में टाइमर फीचर सेट कर सकते हैं।

26 डिग्री पर सेट करें टेम्परेचर

मानसून के दौरान एसी को 26°C (26 डिग्री) के तापमान पर चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। 26°C पर एसी चलाने से कमरे में बेहतर कूलिंग बनी रहती है और साथ ही बिजली की खपत भी काफी कम होती है।

एयर फिल्टर्स की सफाई और नियमित सर्विसिंग

  • बारिश के मौसम में हवा में मौजूद नमी की वजह से एसी के अंदर धूल-मिट्टी जल्दी जमती है। इसलिए समय-समय पर इसके एयर फिल्टर्स को निकालकर साफ करते रहना चाहिए।
  • मानसून के दौरान भी एसी की सर्विसिंग और मेंटेनेंस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि एसी लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देता रहे।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News