सीजी- सीजी: कांकेर में कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; पांच लाख से अधिक का माल जब्त – INA

कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ नगदी भी जब्त की। आरोपियों द्वारा इतनी मात्रा में शराब ले जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

चिल्हाटी चौक पर घेराबंदी कर कार रोकी

Table of Contents

Table of Contents

बताया जा रहा है कि पांच और छह सितंबर की दरमियानी रात अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में सवार प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल एवं रोहित देवांगन के कब्जे से सात पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की एवं एक पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 132.360 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत 73,320 रुपयेहै।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

25 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल भी जब्त

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये नगद और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने शराब, नगदी, मोबाइल और कार समेत करीब 5 लाख 18 हजार 320 रुपये का सामान जब्त किया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें-  सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News