Sport : IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान का टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किसने कितनी बार मारी बाजी #INA

IND vs AFG T20 Head . Head : इंडियन क्रिकेट टीम को खेलते हुए देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. टीम इंडिया ने अंतिम मैच अगस्त में खेला था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में जाकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज में भारत को 1-0 से जीत मिली थी. अब इस सीरीज के बाद इंडियन क्रिकेट टीम 13 सितंबर से मैदान पर उतरने वाली हैं. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है.
इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होगा. इस सीरीज का अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के पास अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा.
ये सीरीज अफगानिस्तान भारत में खेलने वाला है, लेकिन वो इस सीरीज में मेहमान के तौर पर नहीं बल्कि मेजबान के तौर पर खेलने वाला है. इस सीरीज को होस्ट अफगानिस्तान करने वाला है. दिल्ली को अपना होम ग्राउंड बना चुका अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी करने वाला है. इस सीरीज से पहले आज हम आपको भारत और अफगानिस्तान का टी20 क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड रहा है, उसके बारे में बातने वाले हैं.
𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 𝐅𝐀𝐕𝐎𝐔𝐑𝐒 𝐓𝐇𝐄 𝐌𝐄𝐍 𝐈𝐍 𝐁𝐋𝐔𝐄 🇮🇳🔥
India are unbeaten against Afghanistan in T20Is, and Shreyas Iyer, Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Samson & Tilak Varma are ready for the next chapter.
Three matches. One unbeaten record. Let’s keep the streak going! 👀… pic.twitter.com/hJtgYea2dh
— FanCode (@FanCode) September 2, 2026
भारत और अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में ब्लू आर्मी का जलवा रहा है. इन दोनों दोनों देशों के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 8 मैच जीते हैं. वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. अफगानिस्तान को क्रिकेट टीम भारत के सामने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई हुआ था और सुपर ओवर में पहुंचा था.
भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ सुपर ओवर
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच साल 2024 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था. ये मैच टाई हो गया था. इस मैच का नतीजा दो सुपर ओवर खेले जाने के बाद निकला था, जहां टीम इंडिया आखिर में बाजी मारने में सफल रही थी. इस मैच को भी भारत ने जीत लिया था. अफगानिस्तान भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत के लिए तरह रहा है.
पिछले मैच में भारत को 47 रनों से मिली थी जीत
भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच आखिरी बार टक्कर साल 2024 में हुई थी. ये दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में टकराईं थी, जहां भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
ये भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान क्रिकेट ‘वेंटिलेटर’ पर है…’ शोएब अख्तर ने PCB को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-‘इन खिलाड़ियों का करियर बचाओ’
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान का टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किसने कितनी बार मारी बाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,