न्यूयॉर्क में 3 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत:मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे 250 राहतकर्मी; 96 साल पुरानी थी बिल्डिंग- INA NEWS

न्यूयॉर्क में बुधवार को 96 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। 4 लोगों की हालत गंभीर है और 6 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद करीब 250 राहतकर्मी बचाव अभियान में जुट गए। बचावकर्मियों ने मलबे से एक गर्भवती महिला और एक बच्चे को भी बाहर निकाला। हादसा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके के फ्लैटबुश में हुआ। इमारत एक निर्माण स्थल के किनारे बनी हुई थी। वहां पहले एक मंजिला इमारत को गिराया गया था। इसके बाद जमीन की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान तीन मंजिला इमारत ढह गई और उसका मलबा निर्माण स्थल के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें अप्रैल में नियम तोड़ने का मामला सामने आया था स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में इसी निर्माण स्थल पर अप्रैल में नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि काम रोकने का आदेश मिलने के बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी रखा गया। यह वही जगह थी, जिसके बगल में तीन मंजिला इमारत ढही। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक पुराने उल्लंघन और इस हादसे के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से लोगों की तलाश जारी हादसे के बाद दमकल विभाग की करीब 250 लोगों की टीम बचाव अभियान में लगाई गई। दमकलकर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली। शाम करीब 6:30 बजे बचावकर्मियों को मलबे में बने एक गड्ढे से एक व्यक्ति जिंदा मिला। दमकलकर्मियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह पता नहीं है कि कुल कितने लोग लापता हैं। दमकल विभाग की प्रमुख लिलियन बोनसिग्नोर ने बताया कि दूसरी इमारत गिरने का खतरा भी है। इसलिए बचाव अभियान में काफी सावधानी बरती जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान कई दिनों तक चल सकता है। हादसे के बाद आसपास की इमारतों की जांच शुरू हादसे के बाद न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की इमारतों की जांच शुरू की। हादसे में बगल की इमारत की एक दीवार पूरी तरह टूट गई थी। प्रशासन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता केंद्र भी बनाया है। मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों के प्रति संवेदना जताई। ———————————- यह खबर भी पढ़ें… बुल्गारिया में कोहरे के चलते 86 गाड़ियां टकराईं, 12 मौतें: 46 घायल, हादसे के बाद हाईवे बंद किया; राष्ट्रपति पेरिस में कार्यक्रम छोड़कर देश लौटीं बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर 86 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 घायल हुए हैं। हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News