सीजी- रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बिरयानी और नशे के लिए बदमाशों ने सड़क किनारे सो रहे शख्स को गोद डाला, 5 गिरफ्तार – INA

नशे की सनक और बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने की कोशिश में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। जूट मिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास हुई इस वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लूट का विरोध करने पर चाकू से किया हमला

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति सो रहा था। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी पैसों का इंतजाम करने वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे बिरयानी खाने के लिए रुपये जुटाना चाहते थे। आरोपियों ने सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की। इसी दौरान व्यक्ति जाग गया और उसने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। उसके सीने, पीठ, कंधे और जांघ पर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसकी जेब से 700 रुपये लेकर फरार हो गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से खुलासा

Table of Contents

Table of Contents

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: रायगढ़: इस मंदिर में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुई सैकड़ों बकरों की बलि

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जांच के दौरान 15 से 16 वर्ष की उम्र के लड़कों के इस वारदात में शामिल होने के सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई इलाके में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पांचों को मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से सने कपड़े और एक मोटर साइकिल जब्त की है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रात में अकेले मिलने वाले लोगों को बनाते थे निशाना

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नशे का आदी होने और कबाड़ चोरी जैसी गतिविधियों में शामिल रहने की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर रात में अकेले घूमने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और नशे की हालत में मौजूद लोगों को निशाना बनाते थे। वे उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर खाने-पीने तथा नशे के सामान के लिए पैसे जुटाते थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के मुताबिक वारदात वाली रात भी आरोपी रुपये जुटाने के इरादे से निकले थे। सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति ने जब लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ मामले में . की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News