सीजी- राजनांदगांव: टाटा पावर सोलर के नाम पर 11.36 लाख की ठगी, फर्जी . से जाल में फंसाया, दो आरोपी गिरफ्तार – INA

साइबर पुलिस ने टाटा पावर सोलर कंपनी का फर्जी वितरक बनाने के नाम पर 11 लाख 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के बोधगया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, स्कैनर डिवाइस, दो एटीएम कार्ड और ग्राहकों की जानकारी वाली नोटबुक समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इंस्टाग्राम पर फर्जी . देकर जालसाजी

Table of Contents

Table of Contents

गिरोह के बदमाश लोगों को झांसे में लेने के लिए सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का फर्जी . लिंक तैयार करते थे। जब पीड़ित व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करता था, तो आरोपी खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उससे फोन पर संपर्क साधते थे। इसके बाद आरोपी फर्जी प्रक्रियाओं का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में पैसों की मांग करते थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरोपी पीड़ितों से पंजीकरण, मशीन की अग्रिम कीमत और कंपनी अधिकारियों के आने-जाने का खर्च बताकर किस्तों में रकम अपने खातों में मंगवाते थे। पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए शातिर ठग उन्हें ईमेल के माध्यम से फर्जी दस्तावेज भी भेजते थे। इस प्रकार आरोपियों ने पीड़ितों से कुल 11 लाख 36 हजार रुपये ऐंठ लिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी में नई नियुक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, दोषी अधिकारियों से होगी वसूली

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बोधगया से दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Table of Contents

Table of Contents

साइबर पुलिस की टीम ने मामले की जांच के बाद बिहार के बोधगया में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ निक्की और औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित विशुनबीघा निवासी 34 वर्षीय अभिषेक कुमार यादव उर्फ रवि के रूप में हुई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन, एक एचपी लैपटॉप और एक स्कैनर डिवाइस बरामद की है। इसके अलावा उनके पास से ग्राहकों व बैंक खातों की जानकारी दर्ज दो नोटबुक, दो एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News