सीजी- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 2 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना – INA

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में भी हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं और दिन भर बादल छाए रहेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश जशपुर जिले के मनोरा में दर्ज हुई। कुनकुरी तथा बलरामपुर जिले के कुसमी में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कल तूफान की आशंका

Table of Contents

Table of Contents

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र 31 अक्तूबर को अवदाब में बदल गया। यह श्री विजयपुरम से लगभग 330 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में इसके गहरे अवदाब और उसके बाद चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में . बढ़ेगी। अनुमान है कि 2 नवंबर की शाम तक यह आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रायपुर में मौसम का हाल

Table of Contents

Table of Contents

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News