सीजी- छत्तीसगढ़: दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम – INA

छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन सड़क दुर्घटना के नाम रहा। दो सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। पहली घटना कांकेर जिले की है। यहां पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा -मरवाही जिले की है, जहां 24 से अधिक लोग सड़क हादसे के शिकार हुए। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कांकेर जिले में नंदनमारा के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बाइपास पर चक्काजाम कर दिया है। इससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग है कि बाइपास मार्ग पर लाइट, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा के इंतजाम किए जाए, जिससे भविष्य में इस तरह के हादसे न हो सकें। बताया जाता है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदनमारा में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक नंदनमारा के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

चक्काजाम जारी रखने की चेतावनी

Table of Contents

Table of Contents

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, इसमें महिलाएं और बच्ची भी शामिल हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्काजाम जारी रखेंगे। सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं पर ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हादसे के नाम रही दशहरे की रात

Table of Contents

Table of Contents

दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की है। यहां दशहरा की रात हादसों की रात साबित हुई। त्योहार की खुशियों के बीच अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में करीब 24 लोग हादसों का शिकार हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया गया है। करीब 19 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। दशहरा की रात हुए अधिकांश सड़क हादसों में बाइक सवार घायल हुए हैं। कई लोग दशहरा मेले से वापस लौटते समय दुर्घटनाओं का शिकार हुए, जबकि कुछ लोगों के नशे की हालत में गिरने से चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। रातभर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कुछ निजी साधन में तो कुछ 112 और 108 कि मदद से जिला अस्पताल पहुच रहे थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

घायलों का इलाज जारी

Table of Contents

Table of Contents

मरवाही क्षेत्र के पास हुए हादसे में चंगेरी निवासी सूरज केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह रामगढ़ निवासी राजेश्वर सिंह गांव में किसी परिचित की बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश्वर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल हदशहरा की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद जिला अस्पताल में घायलों की भीड़ पहुंची। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, करीब 19 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, भर्ती घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News