सीजी- कोरबा: बांकीमोंगरा में नशेड़ी ने रिश्तेदार पर चाकू से किया हमला, बीच चौक पर चाकूबाजी से मचा हड़कंप – INA

जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बीच चौक पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक नशेड़ी युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी 22 वर्षीय नरसिंहा कुमार के ऊपर उसके ही रिश्तेदार 19 वर्षीय गणेश कुमार ने चाकू से हमला किया है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब नरसिंहा घर के पास चौक पर चाय लेने गया था। दुकान के पास पहले से खड़ा गणेश नशे की हालत में था। नरसिंहा ने उसे साइड होने को कहा इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गणेश ने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: सूरजपुर: मामूली बात पर युवक ने की खुदकुशी; पिता से मांगे पांच हजार,दूसरे से दिलवाने की बात पर उठाया खौफनाक कदम

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

चाकू लगने से नरसिंहा घायल हो गया लेकिन नशे की हालत में होने के कारण उसे शुरुआत में एहसास नहीं हुआ और वह खून निकलते हुए ही घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर जब उसकी मां ने उसके हाथ से खून निकलते देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर बांकीमोंगरा थाने पहुंचे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल युवक का मुलाहिजा कराया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी गणेश कुमार की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में नशेड़ियों के कारण आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं। खुलेआम चौक-चौराहों पर नशा करना और विवाद करना आम हो गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस ने धारा 109 सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News