सीजी- कबीरधाम: सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 11.9 किलो चांदी के जेवर और गली हुई चांदी बरामद – INA

तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से हुई डकैती के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमों ने आरोपियों के पास से करीब 11 किलोग्राम 900 ग्राम चांदी के आभूषण, 1 किलोग्राम 124 ग्राम गली हुई चांदी, नकदी और दो मोटर साइकिल समेत कई अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। डकैती में शामिल आरोपियों और लूटे गए चांदी के जेवरों की तलाश में पुलिस दल बिलासपुर से होते हुए झारखंड के जमशेदपुर तक पहुंचा। पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना और वारदात में गए शेष सामान की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रास्ते में रोककर की थी डकैती

Table of Contents

Table of Contents

यह पूरा मामला 27 अक्तूबर  का है, जब ग्राम दुर्जनपुर में स्थित मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया था। सराफा व्यवसायी वेदप्रकाश सोनी अपने काम से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर रोक लिया। आरोपियों ने व्यवसायी के साथ डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनके बैग में रखे पुराने और नए चांदी के आभूषण, लगभग 15 ग्राम सोना और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस की विशेष टीमों ने घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ मुखबिरों से मिली जानकारियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बिलासपुर से गिरफ्तार हुए आरोपी

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने 31 अक्तूबर को पहली बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने निखिल कुर्रे, संजय स्रोत और सचिन पात्रे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लगभग 11 किलोग्राम 900 ग्राम चांदी के आभूषण, मोटर साइकिल और 1,500 रुपये की नकदी बरामद की। इनसे पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर बिलासपुर में दबिश दी गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी में नई नियुक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, दोषी अधिकारियों से होगी वसूली

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बिलासपुर से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण उर्फ अन्नू बंजारे और प्रेम उर्फ प्रीतम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लूटे गए चांदी के जेवरों का एक हिस्सा बेचकर 1,02,000 रुपये प्राप्त किए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इनके पास से 84,000 रुपये की नकदी बरामद की।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जमशेदपुर से मिले जेवर गलाने वाले आरोपी

Table of Contents

Table of Contents

मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया कि वारदात में लूटे गए चांदी के जेवर जमशेदपुर में बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी प्रेम उर्फ प्रीतम को साथ लेकर जमशेदपुर पहुंची। जमशेदपुर में पुलिस ने दबिश देकर सुमंतो घोड़ाई उर्फ कोबो और सुरेश नाना माने को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।

Table of Contents

Table of Contents

पूछताछ में आरोपी सुमंतो घोड़ाई ने स्वीकार किया कि उसने वारदात में लूटे गए चांदी के करधन और पायल खरीदे थे। उसने इन आभूषणों को सुरेश नाना माने के माध्यम से गलवा दिया था। जेवरों को गलाने के बाद लगभग 1 किलोग्राम 124 ग्राम चांदी तैयार हुई थी, जिसे बाद में 1,14,000 रुपये में बेचा गया था। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पूरी गली हुई चांदी बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने सुमंतो घोड़ाई और सुरेश नाना माने को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कबीरधाम लाया गया

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News