सीजी- अंधविश्वास और गुस्से में खूनी वारदात: आरोपी ने टंगिया से सिर-चेहरे पर किए कई वार, श्मशान घाट के पास मिला शव – INA

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारपुर में अंधविश्वास के चलते हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने घूरकर देखने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल (20) ने टंगिया से बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना श्मशान घाट के पास नहर किनारे भाठा क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल खुद परपोड़ी थाने पहुंचा और बलराम पटेल की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां बलराम पटेल का शव बरामद किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली। प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

घूरकर देखने की बात पर आया गुस्सा, टंगिया से किए कई वार

Table of Contents

Table of Contents

एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के अनुसार, विवेचना के दौरान पुलिस ने चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके मुताबिक, घूरकर देखने की बात और व्यक्तिगत अंधविश्वास के चलते वह आवेश में आ गया था। इसके बाद उसने टंगिया से बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर कई वार किए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वारदात में इस्तेमाल टंगिया जब्त

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टंगिया सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को 14 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की . की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News