यूपी – NSI पेड़ कटान मामला: पहले अफसरों पर प्राथमिकी, अब चार्जशीट में क्लीन चिट, ठेकेदार-सुरक्षाकर्मी को बनाया दोषी – INA

कानपुर में कल्याणपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में 722 हरे पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट से एनएसआई की डायरेक्टर सीमा परोहा व अन्य अधिकारियों के नाम हटा दिए हैं, जबकि पूरा ठीकरा टिंबर संचालक, ठेकेदार व एनएसआई के सुरक्षा गार्ड पर डाल दिया है। मामले में पहले इन्हीं अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ 19 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है।


Table of Contents


इसमें नाै गवाह बनाए गए हैं। विवेचना में 22 पर्चे काटे गए हैं। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में जून 2026 में गुपचुप तरीके से 722 हरे पेड़ काटे जाने का मामला में तत्कालीन क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने एनएसआई की निदेशक सीमा परोहा, संपदा अधिकारी विनय कुमार, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार, निजी सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह, अनवरगंज के तिवारी वुड मर्चेंट के मालिक व कुछ अज्ञात पर कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News