Sport : कप्तान शुभमन गिल को लगेगा तगड़ा झटका, IPL 2027 से पहले 2 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेगी गुजरात टाइटंस #INA

IPL 2027 : आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को बड़ा झटका लगाने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को होने वाला है. इस बार मिनी ऑक्शन गोवा के ITC ग्रैंड गोवा होटल में आयोजित किया जाएगा. इस ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा लेकिन उससे पहले आईपीएल की सभी 10 टीमें अपने उन खिलाड़ियों का नाम सामने रखेंगी, जिन खिलाड़ियों को उन्हें रिलीज करना और रिटेन करना है. इसी कड़ी में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइंटस से जुड़ी हुई एक रिपोर्ट सामने आ रही है.

इस प्लेयर के जाने से गिल को लगेगा बड़ा झटका 

इस रिपोर्ट की मानें, तो शुभमन गिल को तगड़ा झटका लगा सकता है. दरअसल, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात टाइटंस आईपीएल 2027 से पहले अपने 2 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के धाकड़ क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स का नाम शामिल हैं, जो बल्ले के साथ तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. वहीं बॉल के साथ भी वो कीफायती ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा फील्डिंग में उनका कोई जवाब नहीं है. वो मैदान पर चीते की तरह धमाल मचाते हैं. 

इस खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस करेगी रिटेन

ग्लेन फिलिप्स के अलावा गुजरात टाइटंस भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज शाहरुख खान को भी रिलीज कर सकती है. वो टीम के साथ काफी लंबे समय से बने हुए हैं और टीम में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजेन को रिटेन कर सकती है. 

आपको बता दें कि, आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में ज्यादा समय नहीं बाकी है. ऐसे में सभी टीमों को जल्दी ही अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल को सौंपनी होगी. इसके बाद ही मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी और ये सभी खिलाड़ी नीलामी में जा पाएंगे. 

गुजरात टाइटंस ने एक बार जीता चैंपियन का खिताब

गुजरात टाइंटस की टीम एक बार की आईपीएल चैंपियन है. गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने अपने पहली ही आईपीएल संस्करण में चैंपियन का खिताब जीता था. तब से अब तक दोबारा जीटी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. हालांकि आईपीएल 2023 में हार्दिक ने टीम को फाइनल में पहुंचाया था. उनकी कप्तानी में टीम दो बार फाइनल में पहुंची. वहीं आईपीएल 2026 में गुजरा टाइटंस शुभमन गिल की कप्तानी में फाइनल में पहुंची लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई.

भारत के स्टार बल्लेबाज और वर्तमान वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने कुल 43 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, इस दौरान जीटी टीम को 24 में जीत और 19 में हार मिली है. गुजरात टाइटंस के लिए गिल का जीत प्रतिशत लगभग 55.81% रहा है. उन्होंने 2024 में हार्दिक पांड्या के जाने के बाद टीम की कमान संभाली थी.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर को सताया डर, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा खतरा

कप्तान शुभमन गिल को लगेगा तगड़ा झटका, IPL 2027 से पहले 2 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेगी गुजरात टाइटंस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close