यूपी – यूपी: सचिव नियमित वेतन के लिए लगा रहे दौड़, समितियों पर पड़े ताले; बुवाई के समय पर खाद के लिए भटक रहे किसान – INA

नियमित वेतन की मांग के लिए लखनऊ में चल रहे आंदोलन में बुधवार को समितियों के कर्मचारी शामिल होने पहुंचे। इस कारण पूरे दिन ताले लटके रहे। खेतों में चलने वाले ट्रैक्टरों की चाल थम गई। किसानों की बिना उर्वरक के बुवाई नहीं हो सकी। आज भी खाद मिलने के आसार कम हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिले की 96 समितियों पर सचिव सहित कुल 92 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस समय आलू, सरसों और गेहूं आदि रबी फसलों की बुवाई चल रही हैं। किसानों को उर्वरक की सख्त जरूरत है। जिले के करीब 70 कर्मचारी लखनऊ धरना में शामिल होने के लिए सुबह ही रवाना हो गए। इस वजह से जिलेभर में सभी पर ताले लटके रहे। किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर लगाते रहे। करीब 80 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। पहले से ही महंगे बीज और खाद की किल्लत के कारण फसल बुवाई में देरी हुई है। अभी 40 फीसदी भी बुवाई नहीं हो सकी है। जबकि जिले के 80 फीसदी किसान अक्तूबर माह में ही पूरी कर लेते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सैंया के किसान छीतर प्रसाद ने बताया कि आलू का बीज चार दिन से उपचारित करके रखा है। बिना खाद के बुवाई नहीं हो पा रही है। फतेहाबाद के नगर चंद निवासी किसान दुर्ग सिंह ने बताया कि चार दिन पहले समिति पर कागज जमा किए हैं। आज आए तो ताला लटका मिला। बिना खाद के कैसे बुवाई हो।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हड़ताल ने बढ़ाई किसानों चिंता

Table of Contents

Table of Contents

हड़ताल के कारण इरादतनगर, किरावली, सैंया, लादूखेड़ा, बाह, अकोला सहित पूरे जिले में किसान चिंतित हैं। इरादतनगर सहकारी समिति पर पहुंचे किसान बनवारी लाल त्यागी और अकोला की समिति पर पहुंचे शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे समय पर हड़ताल से फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बाजार से महंगी खरीदनी पड़ेगी खाद

Table of Contents

Table of Contents

लादूखेड़ा समिति से जुड़े किसान शंकर सिंह व विजय सिंह ने बताया समिति पर पिछले चार दिनों से खाद नहीं है। समिति पर ताला लटका है। निजी दुकानदारों से 1350 रुपये की डीएपी 1700 से 1800 रुपये प्रति कट्टा खरीदनी पड़ रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के  जिलाध्यक्ष नरसिंह भदौरिया ने कहा कि विभिन्न संगठनों से जुड़े आगरा के करीब 70 समिति कर्मचारी लखनऊ आए हैं। सहकारिता मंत्री ने 20 दिन का समय मांगा है। हड़ताल खत्म करने की अपील की है। आज सुबह शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी उसमें हड़ताल पर . का निर्णय लिया जाएगा।- ,

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के नियमित वेतन और बकाया भुगतान की व्यवस्था नहीं करती तब तक समितियों में तालाबंदी और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News