Crime- हरदोई: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, आंख खराब होने से था परेशान, परिजन बेहाल -#INA

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव में आंख की खराबी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के घटकना गांव निवासी धीरू सिंह (42) पुत्र चंद्रपाल सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे।
Table of Contents
मृतक के बड़े भाई रामकिशन ने बताया कि आठ दिन पूर्व वह दिल्ली से घर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह 3:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। सुबह सात बजे गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ में मफलर से उनका शव लटका मिला। रामकिशन के मुताबिक उनके भाई धीरू आंख की रोशनी काफी कम होने से परेशान रहते थे।