यूपी – यूपी: राजा भैया बोले- यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया – INA

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने दो टूक कहा, ”यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया।” उनके इस बयान के बाद यूजीसी के नए नियमों को लेकर जारी राजनीतिक बहस में उनकी पार्टी का रुख भी सामने आ गया है।

Table of Contents


आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अकेले चुनाव लड़ेगा या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करेगा। इस संबंध में उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की अपनी मान्यताएं और सिद्धांत हैं। इन सिद्धांतों के साथ जो भी राजनीतिक दल . आना चाहेंगे, उनसे ससम्मान बातचीत की जाएगी। फिलहाल पार्टी ने गठबंधन की संभावनाओं को खुला रखा है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News