यूपी – यूपी: युवाओं को सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- प्रतिभा के आड़े नहीं आएगा संसाधनों का अभाव – INA

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के भविष्य, तकनीकी सशक्तीकरण और रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर दुनिया में . बढ़ना चाहता है। उसे सिर्फ बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी भी युवा की प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने।

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने मनोभाव साझा करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। युवाओं की प्रतिभा को तकनीक का साथ देने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

60 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुके हैं स्मार्टफोन और टैबलेट

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है। डिजिटल इंडिया के संकल्प को . बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत अब तक प्रदेश के 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए जा चुके हैं।

लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण का शुभारंभ

सीएम ने बताया कि इसी अभियान को . बढ़ाते हुए 15 नवंबर को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को डिजिटल संसाधनों से लैस करना और उनकी पढ़ाई, कौशल विकास तथा भविष्य की संभावनाओं को मजबूत बनाना है।

मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखेगा यूपी का युवा

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसी भी नौजवान की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। हर युवा को अपनी क्षमता दिखाने और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने टैबलेट वितरण योजना के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर प्रदेश का युवा सफलता की नई कहानियां लिखेगा।  

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News