यूपी – यूपी: आजम खां से रामपुर जेल मिलने कल जाएंगे अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के लग रहे कयास – INA

अखिलेश यादव 22 अक्तूबर को पूर्व मंत्री आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे। वह जेल में आजम से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच विधानसभा चुनाव और प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा होगी। बता दें कि इससे पहले अखिलेश ने बीते वर्ष अक्तूबर में आजम से रामपुर जाकर मुलाकात की थी।
Table of Contents
आजम खां, उनके बेटे और तौकीर रजा की रिहाई की उठाई मांग
बीते दिनों रामपुर आए ओवैसी ने सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मौलाना तौकीर रजा की रिहाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत से अपील की कि तीनों को जल्द रिहा किया जाए। ओवैसी ने जनसभा के मंच से उनकी रिहाई की मांग करते हुए इस मुद्दे को अपने संबोधन में प्रमुखता दी।