सीजी- कोरबा: रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा, भारी वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार – INA

मंगलवार को जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एकतेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा में हुआ है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय यशवंत गुप्ता पिता हरि गुप्ता और 20 वर्षीय शुभम गुप्ता के रूप में हुई है दोनों नोनबिर्रा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परिजनों ने बताया कि नोनबिर्रा में माता दुर्गा की 9 दिनों तक स्थापना की गई थी। आज विजयदशमी पर दोपहर में विसर्जन कार्यक्रम के बाद दोनों युवक इलेक्ट्रिक बाइक पर पंडित के यहां पूजा का सामान छोड़ने गए थे। सामान छोड़कर वापस लौटते समय रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा था, वह मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: एमपी सरकार को मिला नया हाईटेक जेट, मुख्यमंत्री के सफर के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

करतला थाना प्रभारी गणेश राम यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद भारी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और तेज रफ्तार वाहनों से बचें। फिलहाल पुलिस . की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News