यूपी – गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: संभल में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से 12 लोग घायल, नौ रेफर – INA

हरियाणा के करनाल से चलकर जिला बदायूं के बिनावर जा रहा सवारियों से भरा पिकअप वाहन गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पिकअप वाहन सवार तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


Table of Contents



हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 4:45 बजे गांव ढाढोल के निकट हुआ। सूचना मिलने पर मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने मामले की जांच पड़ताल के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को गंगा एक्सप्रेसवे से हटवा कर सड़क किनारे लगवाया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि हरियाणा के करनाल से पिकअप वाहन में सवार होकर लोग महिलाओं व बच्चों के साथ दीपावली मनाने जिला बदायूं के गांव बिनावर जा रहे थे।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News