यूपी के 20 शहरों में आंधी-बारिश:हिमाचल में 6 घंटे में 4 इंच तक बर्फबारी, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट- INA NEWS

यूपी में गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी और सहारनपुर समेत 20 शहरों में आंधी-बारिश हुई। कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिला, उसकी 9 साल की एक बेटी और देवर शामिल है। दिल्ली में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात बने। कई जगह गाड़ियां काफी देर तक फंसी रहीं। मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। 6 घंटे में चंबा के साच पास में चार इंच, लाहौल-स्पीति के रोहतांग दर्रा, शिंकुला टॉप में तीन-तीन इंच तक ताजा बर्फ दर्ज की गई। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश का जताया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News