दिल्ली में बनेगा 1050 जवानों का आपदा मोचन बल:कैबिनेट ने SDRF की 18 कंपनियों को दी मंजूरी; 5 रिजर्व रहेंगी, NDRF देगा विशेष ट्रेनिंग- INA NEWS

दिल्ली में बाढ़, भूकंप, आग और इमारत ढहने जैसी आपदाओं से निपटने के लिए 1050 जवानों का राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) बनेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इसके गठन को मंजूरी दे दी है। बल की 18 कंपनियों में से 13 दिल्ली के सभी जिलों में एक-एक तैनात होंगी, जबकि पांच रिजर्व रहेंगी। प्रत्येक कंपनी में 50 से 55 बचावकर्मी होंगे। जवान मुख्य रूप से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से लिए जाएंगे। कुछ पदों पर सीधी भर्ती होगी। बल की कमान आईजी रैंक के अधिकारी के पास होगी। एलजी की मंजूरी के बाद होगा गठन प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के पास भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही अधिसूचना जारी कर चरणबद्ध तरीके से बल का गठन शुरू होगा। NDRF देगा विशेष ट्रेनिंग सत्य निकेतन में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत जैसी घटनाओं के बाद विशेष बचाव बल की जरूरत महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में NDRF अधिकारियों के साथ इसकी रूपरेखा पर चर्चा की थी। NDRF जवानों को विशेष प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने में मदद करेगा। दमकलकर्मियों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News