खबर शहर , हत्या या हादसा: रेलवे लाइन किनारे मिला शव, वीडियो से हुई पहचान; परिजनों ने जताया ये शक – INA

भरतपुर के नगला भवरा निवासी वीरेंद्र सिंह (38) की हत्या का शक उनके परिजन ने जताया है। पुलिस को शव 9 अक्तूबर को बिचपुरी में रेलवे लाइन किनारे मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस मानकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। सोमवार को मृतक के परिजन ने वीडियो देखकर पहचान की और अपना शक जताया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मृतक के पिता मंगल सिंह ने बताया कि वीरेंद्र के शव पर केवल अंडरवियर और बनियान थी, जबकि कपड़े कुछ दूरी पर मिले थे। वीरेंद्र 7 अक्तूबर को अपनी बहन प्रियंका के भरतपुर स्थित प्रिंस नगर आवास से इलेक्ट्रिक स्कूटी की मरम्मत कराने अन्नू मोटर्स गया था। स्कूटी दुकान पर छोड़ने के बाद वह पैदल सर्कुलर रोड की ओर चला गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन ने मोबाइल पर फोन किया। एक महिला ने फोन उठाया और बताया कि मोबाइल उसे आरबीएम अस्पताल के पास एक खोखे के पीछे मिला है। परिजन ने मोबाइल ले लिया लेकिन वीरेंद्र का पता नहीं चला। 8 अक्तूबर को परिजन ने मथुरा गेट थाने में पुष्पेंद्र, मुकेश, रामवीर और राजवीर के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार, घटना से करीब आठ दिन पहले पुष्पेंद्र और राजवीर ने परिवार को धमकी दी थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत कोमा में जाने के कारण हुई है। मृतक की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। डीएनए नमूना लिया गया है। इस जांच से परिजन से पहचान कराई जाएगी। परिजन की शिकायत के आधार पर . की कार्रवाई की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News