खबर शहर , यूपी: आगरा में आज उत्सव की शाम, अंकिता मिश्रा की आवाज पर थिरकेगा शहर; होगा रावण दहन – INA

 नेहरू नगर क्लब और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दशहरा-डांडिया महोत्सव का आयोजन होगा। डांडिया नाइट में बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगी। वहीं, दशहरा पर्व पर 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को भजन संध्या का आयोजन होगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

महोत्सव के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि शाम छह बजे डांडिया नाइट शुरू होगी। इसमें शहरवासी संगीत और डांडिया की धुनों पर थिरकेंगे। अब तक 600 परिवार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। क्लब के अध्यक्ष नवनीत शर्मा और महामंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर्व पर रावण के पुतले के दहन से पहले भगवान राम, सिया और लक्ष्मण के स्वरूपों की महाआरती होगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये हैं कार्यक्रम सहयोगी

Table of Contents

Table of Contents

डांडिया नाइट कार्यक्रम के सहयोगियों में बालाजी पोर्टफोलियो, कोकाकोला बॉटलर एसएलएमजी बेवरेजेस, जीजीआईसी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, सलोनी कंफेक्शनरी, धानी मस्टर्ड ऑयल, द इंटरनेशनल स्कूल आगरा, जीजी मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, राजा बलवंत सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, कालेश्वरी, अतुल ज्वैलर्स, एपी ज्वैलर्स, जय राम मार्बल्स, एसएमजीएम पायल, ओपी चेस ग्रुप, अचल अमित एंड कंपनी, एसबीके आभूषण, स्प्रिंग्स पब्लिक स्कूल एवं ओजस, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स, डीएसएमसोल, ओमनी इंफ्राहाइट्स शामिल हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रिंकेश अग्रवाल ( डायरेक्टर, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड)- अमर उजाला डांडिया नाइट शहरवासियों के लिए मनोरंजन संगीत और उत्सव का खास अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ लोगों को एक साथ जुड़ने और खुशियों साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सतीश गुप्ता इंजीनियर ( नेहरू नगर क्लब)-  संगीत की धुन, संगीत, डांडिया की मस्ती और उत्साह से भरी शाम लोगों को एक साथ जोड़ने की बेहतरीन माध्यम है। शहरवासियों को उत्सव के रंगों में सराबोर करने के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News